Posts

विजयादशमी की शुभकामनाये !!! इ स पर्व के बारे में हम सबको पहले से ज्ञात है कि यह पर्व हम क्यों मानते है? अच्छाई की बुराई यह जीत का प्रतिक यह त्योंहार विजयादशमी (दशहरा) लगभग  भारत के हर राज्य में मनाया जाता है, आज हमारे शहर में भी रावण  जलाया गया यह क्या सही में रावण का दहन हुआ है ? रावण शब्द एक बुराई का प्रतीक है क्या हमने इस बुराई के प्रतीक को सच में ख़त्म कर दिया ? जवाब सभी का शायद है नहीं !!! रावण आज हम सब में किसी न किसी रूप में किसी न किसी प्रतीक व् बुराई में आज भी जिन्दा है अगर हम अपने आप को महान व  महाज्ञानी कहते है तो वह तो रावण भी था फिर उसका दहन क्यों हुआ ? हम सब  जानते है श्री राम ने रावण को मारा था पर क्या है सच है ? नहीं !!! रावण को राम या नहीं बल्कि उसमे छिपे उसके अभिमान व अहंकार ने उसको मारा था  चाहे वह कितना ही महान,महाज्ञानी,पंडित या महाबलशाली क्यों ना था पर अहंकार ने उसका पतन किया l  आज हमारे शहर में भी रावण के पुतले का दहन हुआ लेकिन अगर मैं सच कंहू तो रावण का पुतला जला ही नहीं और न ही उसका दहन हुआ, क्योंकि हमारे भ्रष्ट प्रशासन ने उसको जलने ही नहीं दिया l 
Recent posts